20 नवयुवकों को स्वरोजगार हेतु दिया गया माली प्रशिक्षण

उद्यानिकी विभाग द्वारा कांसाबेल के शासकीय उद्यान रोपणी टागरगांव में विगत दिवस 15 दिसम्बर को माली प्रशिक्षण कार्यक्रम    प्रारंभ किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष   सरिता भगत, जनपद उपाध्यक्ष   प्रमोद गुप्ता, बी.डी. सी. अटल साय, भूत पूर्व जनपद अध्यक्ष   मोतीलाल भगत कृषि विभाग से एसडीओ   मिथुन चौधरी एवं उद्यानिकी विभाग से समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
माली प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के उत्पादन की व्यवहारिक और तकनीकी कौशल सिखा कर नवयुवकों को स्वरोजगार जैसे नर्सरी खोलना या नौकरी के अवसर तथा पौधों की देखभाल, सिंचाई, खाद प्रबंधन, कीट नियंत्रण और उद्यानिकीकरण जैसे कामों में कुशल माली के रूप में तैयार करने के उद्देश्य के तहत माली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें 20 चयनित युवाओं को 30 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस माली प्रशिक्षण अंतर्गत जिले के युवाओं को कौशल विकास बागवानी फसलों सब्जी, फल एवं फूल के वैज्ञानिक तरीके से रोपण, पोषण, सिंचाई, कीट एवं रोग प्रबंध, स्वयं का नर्सरी स्थापित कर घर के बगीचे बनाने या बागवानी सेवायें देने में प्रशिक्षित किया जावेगा। इस प्रशिक्षण कार्यकम से रोजगार सृजन के अवसर के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थाओं, कॉलोनियों और बड़े बगीचे में माली के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार तैयार होंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

    जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में 16 फरवरी को मार्गदर्शन शिविर राजनांदगांव 13 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत बेरोजगार युवाओं हेतु विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म श्रेणी…

    Read more

    दौलतराम ने ग्रीष्मकालीन धान के बदले लगाई धनिया की फसल

    – किसानों को धान के बदले धनिया की फसल लेने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित – उद्यानिकी विभाग की ओर से दिया गया 20 किलो धनिया बीज राजनांदगांव 13…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,