Ro no D15139/23

विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर छात्राओं को मिला स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश म.ल.ब.कन्या उ.मा. स्कूल में विशेषज्ञों द्वारा बाल विवाह, स्वास्थ्य, एड्स व तंबाकू नियंत्रण पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशानुसार विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विशेषज्ञों के व्याख्यान छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रहे, जिनसे उन्हें दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।
काउंसलर   अकलतरा भगत द्वारा बाल विवाह, टीनेज प्रेग्नेंसी एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य योजना विषय पर विस्तृत एवं प्रभावी व्याख्यान दिया गया। वहीं काउंसलर   पूजा झरना बखला एवं   सरस्वती बेहरा द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम पर छात्राओं को जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, साइकोलॉजिस्ट डॉ. अबरार खान, सीनियर नर्सिंग अधिकारी   विवेक कुजूर एवं सोशल वर्कर एनएमएचपी   दीपक कुमार द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं सोशल वर्कर एनटीसीपी   प्रिया सोनी द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस