Ro no D15139/23

कलेक्टर संबित मिश्रा ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर   संबित मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नाम विलोपन, नए नाम जोड़ने हेतु फार्म-6 के वितरण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां लीं। उन्होंने एसआईआर कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खरीफ सीजन 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश देते हुए समस्त नोडल अधिकारियों से धान उपार्जन केंद्रों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उपार्जन केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता, टोकन वितरण तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों को स्वस्फूर्त रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया ताकि आपातकालीन स्थिति में रक्त की कमी के कारण किसी भी जीवन को खतरा न हो।
कलेक्टर ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नक्सल पीड़ित परिवारों, आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं पुनर्वासितों को सभी आवश्यक दस्तावेज सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने तथा शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नियद नेल्लानार क्षेत्रों में आयोजित सैचुरेशन शिविरों की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए कार्य में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
अन्य बिंदुओं पर कलेक्टर ने वनाधिकार प्राप्त किसानों के फौती नामांतरण, आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, एनसीएईआर डाटा की प्रगति, बिजली, पानी, सड़क एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों, स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन दुकानों की प्रगति तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम