Ro no D15139/23

कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा संस्थानों की समीक्षा बैठक आयोजित प्रधानमंत्री उषा योजना अंतर्गत प्रस्ताव भेजने के निर्देश

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में बीते दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कौशल विकास, रोजगार, आजीविका, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित जिले के उच्च शिक्षा संस्थानों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शैक्षणिक एवं कौशल विकास संस्थानों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के हित में संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान कलेक्टर   मिश्रा ने प्रधानमंत्री उषा योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि महाविद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने हेतु हॉस्टल, आधुनिक लाइब्रेरी, सुसज्जित लैबोरेटरी, ऑडिटोरियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर सक्षम स्तर पर भेजे जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कलेक्टर ने छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति आवेदन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन पात्र विद्यार्थियों द्वारा अब तक आवेदन नहीं किया गया है, उनके आवेदन पूर्व से तैयार रखे जाएं तथा पोर्टल खुलते ही समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, जिससे कोई भी छात्र लाभ से वंचित न रहे।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी दिनों में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के मध्य सांस्कृतिक, खेल एवं टेक्नोलॉजी आधारित प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु समुचित एवं समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित की जाए।
युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित युवा प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कलेक्टर   मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालयों के ऐसे होनहार एवं नवाचारी विद्यार्थी, जिन्हें मार्गदर्शन या संसाधनों की आवश्यकता है, उनके नाम उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान कर भविष्य के लिए सक्षम बनाया जा सके।
बैठक के दौरान प्राचार्यों द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी दी गई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जेम पोर्टल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे खरीद प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी हो सके। साथ ही उन्होंने महाविद्यालयों की मूलभूत समस्याओं, व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विस्तृत चर्चा की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण ही जिले के युवाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है, और इसके लिए सभी संस्थानों को समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

  • Related Posts

    हरी खाद के तौर पर धैचा अपनाकर किसान घटाएं यूरिया की खपत

    *- नाइट्रोजन स्थरीकरण से बढ़ती है भूमि में उर्वरता*   *- धैचा पोषक तत्वों एवं सूक्ष्म जीवों से भरपूर*   *- जिले के फसल चक्र के अनुरूप किसानों को दी…

    Read more

    डी.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 जून को

    *- जिले के 22 परीक्षा केन्द्रों में शामिल होंगे 6712 परीक्षार्थी*   राजनांदगांव 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 4 जून 2026 को सुबह…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी