Ro no D15139/23

स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक – सांसद संतोष पाण्डेय

सांसद  संतोष पाण्डेय ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
सांसद   संतोष पाण्डेय ने आज डोंगरगांव में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दक्षिण कौशल फुटबाल संघ द्वारा 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांसद   संतोष पाण्डेय ने उद्घाटन मैच का विधिवत टॉस कराकर खेल प्रारंभ कराया। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगित में विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र 11 अकोला, नागेश 11 कोंडागांव, ब्रम्हविद रायपुर, एमईजी बैगलुरू कर्नाटक, एसटीएफसी जम्मू एण्ड काश्मीर, चक्रधरपुर झारखंड, नर्मदा स्पोर्टिंग जबलपुर, मैसूरम क्लब हैदराबाद तेलंगाना की टीम शामिल है।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है और राष्ट्र व समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। प्रधानमंत्री सभी खेलों और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रतिनिधित्व करने वाले देश के खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में न जायें, इसके लिए उन्हें खेल गतिविधियों से जोडऩे की जरूरत है। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत  अंजू त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पंचायत एलबी नगर   देवेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य   प्रशांत कोडापे, जिला पंचायत सदस्य   जागृति यदु,   भरत वर्मा,   दिनेश गांधी,   लक्ष्मीनारायण गुप्ता,   डिकेश साहू,   रामकुमार गुप्ता, सीएमओ   विनम्र जेमा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान