Ro no D15139/23

जिले को मिली एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर की सौगात

डोंगरगढ़ में जल्द होगा सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन
– सखी केन्द्र के संचालन के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 31 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव 17 दिसम्बर 2025। शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर की सौगात मिली है। जिले में एक नए सखी वन स्टॉप सेंटर की स्वीकृति एवं इसके संचालन के संबंध निर्देश आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए है। जिला मुख्यालय में पहले से ही एक सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर होगा। सखी वन स्टॉप सेंटर में अनुबंध पर सेवा प्रदाताओं के चयन हेतु अधिसूचना भी जारी कर दी गई है तथा पात्र अभ्यार्थियों से ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है। सखी वन स्टॉप सेंटर डोंगरगढ़ हेतु केन्द्र प्रशासक, सलाहकार परामर्शदाता, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक के एक-एक पद तथा केस वर्कर के दो पद, बहुउद्देशीय कर्मचारी व रसोईया और सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के तीन-तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2025 शाम 5 बजे तक वेबसाईट http://sakhionestop.ebharti.in पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास एवं वेबसाईट www.cgstate.gov.in, www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम