Ro no D15139/23

धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई है सारी व्यवस्था

किसान घर बैठे टोकन तुंहर हाथ ऐप से टोकन कटाकर सीधे केन्द्र में जाकर बेच सकते है धान

  जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम दड़गांव निवासी किसान   गांधी भगत, पिता लहरू राम भगत ने मनोरा स्थित धान खरीदी केंद्र में की जा रही सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 182 क्विंटल धान का टोकन कटाया, जिसमें उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
किसान   गांधी भगत ने कहा कि टोकन कटाने की प्रक्रिया बहुत आसान रही। खरीदी केंद्र में उन्हें साफ-सुथरा बारदाना, समय पर तौल और कर्मचारियों का सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि अब किसानों को लाइन में खड़े रहने या बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। सभी काम तय समय पर हो रहे हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।
उन्होंने कहा कि शासन की इस व्यवस्था से किसानों को धान बेचने में सुविधा मिली है और उन्हें अपने उत्पाद का सही मूल्य समय पर मिल रहा है। किसान   गांधी भगत ने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना- किसानों के लिए क्यों जरूरी
किसान श्री गांधी भगत ने बताया कि उनके पिता    लहरू राम भगत के नाम से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बना हुआ है। इस कार्ड की मदद से वे जरूरत के समय खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री आसानी से ले लेते हैं। इससे खेती के लिए पैसों की परेशानी नहीं होती और काम समय पर हो पाता है।
शासन द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना इसलिए लागू की गई है ताकि किसानों को सस्ती ब्याज दर पर समय पर ऋण मिल सके। इस योजना से किसान साहूकारों पर निर्भर नहीं रहते और खेती की तैयारी बिना रुकावट कर पाते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड से खेती-किसानी मजबूत होती है और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल