Ro no D15139/23

अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया रवाना
राजनांदगांव 18 दिसम्बर 2025। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल   नीलू शर्मा ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 से अधिक तीर्थ यात्रियों की तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए उत्साह एवं खुशी का पल रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया गया।
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल   नीलू शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री रामलला दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों में बहुत खुशी है और सभी तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आज तीर्थयात्री विशेष ट्रेन के माध्यम से दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 से अधिक दर्शनार्थियों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर छत्तीसगढ़वासियों को श्री राम लला दर्शन एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन लगातार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हर वर्ष 25 हजार से अधिक तीर्थ दर्शनार्थियों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से यात्रा कराया जाता है। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महापौर  मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल   योगेशदत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत   किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत  प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत   किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य   देव कुमारी, जिला पंचायत सदस्य   शीला सिन्हा,   खूबचंद पारख,   भरत वर्मा, अपर कलेक्टर   प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम   गौतम चंद पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण   वैशाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेल्वे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

    *किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने* *राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी*   रायपुर, 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित महिमा राजपूत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई*   रायपुर, 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे