Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने सरपंच-सचिवों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जिला पंचायत बीजापुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी   नम्रता चौबे ने  जनपद पंचायत बीजापुर के सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों एवं आवास नोडल की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों तथा नक्सली हमलों में मृत व घायल परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए वार्ड पंचों के माध्यम से प्रतिदिन हितग्राहियों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए। वही नियद नेल्लानार योजना के तहत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए गए।
सीईओ जिला पंचायत ने आंगनबाड़ी भवन, स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी मरम्मत कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विकास खंड में जिन व्यक्तियों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनकी कारण सहित जानकारी 22 दिसंबर तक एक्सेल शीट में भरकर प्रस्तुत करने को कहा गया। सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवेदन जमा कराने के निर्देश सरपंच-सचिवों को दिए गए। मनरेगा के अंतर्गत पर्याप्त कार्य स्वीकृत कराकर उन्हें शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश मनरेगा कर्मचारियों को दिए गए। रोजगार के अभाव में मजदूरों के पलायन की शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों में संधारित पलायन पंजी का नियमित निरीक्षण करने तथा सचिवों को बैठक में पंजी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में जिला पंचायत सीईओ ने शासकीय योजनाओं में रुचि न लेने वाले सचिवों एवं सरपंचों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान : बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

      *दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई, दोषी किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं – मुख्यमंत्री श्री साय* *बालिका छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों का सभी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा राज्य भर में अब तक कुल 988.5 मिमी औसत बारिश बलरामपुर में रिकॉर्ड तो बेमेतरा व कांकेर में राहत का इंतजार

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा राज्य भर में अब तक कुल 988.5 मिमी औसत बारिश बलरामपुर में रिकॉर्ड तो बेमेतरा व कांकेर में राहत का…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात