Ro no D15139/23

बीजापुर जिले में उद्यानिकी फसलों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू

किसान भाइयों के हित में भारत सरकार द्वारा संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना  (RWBCIS)  को छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से वर्ष 2025 में राज्य के सभी 33 जिलों में लागू किया गया है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के उद्यानिकी किसानों को भी योजना का लाभ लेने का अवसर दिया गया है।
सहायक संचालक उद्यान, जिला बीजापुर से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2025 में उद्यानिकी फसलों टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू को बीमा हेतु अधिसूचित किया गया है। इन फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
योजना के अंतर्गत बीमा प्रीमियम राशि कुल बीमित राशि का 5 प्रतिशत किसानों द्वारा देय होगी। प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दर इस प्रकार है टमाटर ₹4400, बैंगन ₹2850, फूलगोभी ₹2700, पत्तागोभी ₹2700, प्याज ₹2750 एवं आलू ₹4800। किसान इस योजना के तहत निर्धारित तिथि से पूर्व नजदीकी बैंक शाखा, सहकारी समिति, सीएससी सेंटर, डाकघर अथवा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (NCIP) के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए किसान जिला कार्यालय सहायक संचालक उद्यान बीजापुर, शासकीय उद्यान रोपणी कार्यालय बैदरगुड़ा, पामलवाया, गौराबेड़ा विकासखंड भैरमगढ़, उसूर एवं पेगड़ापल्ली भोपालपटनम के कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 6260703107 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सहायक संचालक उद्यान ने जिले के सभी उद्यानिकी किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक आपदाओं से फसल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समय रहते फसल बीमा अवश्य कराएं।
  • Related Posts

    लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण का किया शुभारंभ*   *शक्कर कारखाना कवर्धा को सर्वोच्च शुगर रिकवरी के…

    Read more

    नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *एनडीपीएस एक्ट सम्बंधित राजनांदगांव रेंज स्तरीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल*   *प्रकरणों की विवेचना में गुणवत्ता एवं प्रभावशील बनाने कवर्धा में कार्यशाला का हुआ आयोजन*…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात