Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जेपी सहारे को मिली राहत

बिजली बिल हुआ शून्य, हो रही आर्थिक बचत
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिले में प्रभावी एवं निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल में राहत मिल रही है, बल्कि स्वच्छ, हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों में सोलर रूफटॉप पावर प्लांट की स्थापित कर रहे है। छुरिया विकासखंड में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री जेपी सहारे ने अपने निवास स्थल डोंगरगांव के निजी आवास की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापित किया गया है। श्री जेपी सहारे ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर प्लांट की स्थापना के बाद बिजली बिल में शून्य हो गया। जिससे उन्हें प्रतिमाह आर्थिक बचत हो रही है। योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार की सब्सिडी तथा राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी नियमानुसार बैंक खाते में प्राप्त हुई है।
इसी तरह प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कृषि विभाग के 19 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने आवास पर सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया गया है। यह पहल शासकीय अमले द्वारा स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कृषि विभाग की टीम द्वारा कृषकों को योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और सौर ऊर्जा अपनाने से कृषकों के बिजली व्यय में कमी के साथ स्थायी एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोत के लाभ के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा दल लौटा, रायपुर रेलवे स्टेशन पर 1040 विशिष्टजनों का हुआ आत्मीय एवं भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय एकात्मता का अनूठा अभियान हुआ सफल प्रदेश के विशिष्टजनों ने किया प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन   रायपुर, 26 जून…

    Read more

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं*   *औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की…

    Read more

    NATIONAL

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा