Ro no D15139/23

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का सफल आयोजन, कोरबा के युवा कलाकारों ने प्रदर्शित की कला एवं संस्कृति की झलक

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व वर्षों की भांति वर्ष 2025-26 में भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन कोरबा जिले में  19 एवं 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, कोरबा में संपन्न हुआ।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव, बिलासपुर में दिनांक 23 से 25 दिसंबर 2025 के मध्य सहभागिता हेतु सम्मिलित कराया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में   संजू देवी राजपूत, महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में   नूतन सिंह ठाकुर, सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा,   धनकुमारी गर्ग, एम.आई.सी. सदस्य, नगर पालिक निगम कोरबा एवं श्री सुशील गर्ग शामिल रहे। आयोजन का मंच संचालन   सम्मेलाल यादव एवं   नीलम शर्मा द्वारा किया गया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव की विभिन्न विधाओं में विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहेकृ
लोक नृत्य में थिरमन दास महंत एवं साथी, केरबा; पंथी नृत्य में पोड़ी उपरोड़ा दल; राउत नाचा में पी.जी. कॉलेज कोरबा; सुआ नृत्य एवं करमा नृत्य में घोटमार दल, कोरबा; लोक गीत में खुशी एवं साथी, करतला; वाद-विवाद में ईशा गुप्ता, कोरबा; कहानी लेखन एवं कविता लेखन में ऋचा स्वर्णकार, कोरबा; चित्रकला में कशिश देवांगन, कोरबा; नवाचार में सृष्टि कांत, कोरबा; एकांकी में लालिमा साहू एवं साथी, कोरबा तथा पारंपरिक वेशभूषा में ऋचा स्वर्णकार, कोरबा ने विजेता का पद प्राप्त किया।
राज्य स्तरीय युवा उत्सव हेतु समस्त विधाओं में कुल 80 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। सभी विजेता प्रतिभागियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल अधिकारी द्वारा समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?