Ro no D15139/23

तेंदुए की मौजूदगी को लेकर वन विभाग सतर्क, ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु व्यापक जागरूकता अभियान

धमतरी जिला घने वनक्षेत्रों से आच्छादित है, जहाँ भालू, जंगली सुअर, हिरण के साथ-साथ तेंदुए का प्राकृतिक विचरण पाया जाता है। शीत ऋतु के दौरान तेंदुआ प्रायः अपने वनक्षेत्र से बाहर निकलकर समीपवर्ती ग्रामों की बस्तियों की ओर आ जाता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, धमतरी वनमंडल द्वारा वनक्षेत्रों से लगे ग्रामों में सतर्कता बढ़ाते हुए सुरक्षा एवं जनजागरूकता के व्यापक उपाय किए जा रहे हैं।
विगत वर्षों में नगरी तहसील के वनांचल से लगे ग्राम कुकरीकोन्हा, मुकुन्दपुर, पालगांव, कोरमुड, केकराखोली, गोरसानाला, गट्टासिल्ली, सिरकट्टा, मुड़केरा, गोविंदपुर, चिवर्षी, कल्लेमटा सहित अन्य ग्रामों में तेंदुए की गतिविधियों की जानकारी के आधार पर हाई-रिस्क ग्रामों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारियों, डिप्टी रेंजर्स एवं वनरक्षकों द्वारा ग्राम-ग्राम जाकर ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। मुनादी के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई जा रही है। ग्राम पंचायतों को सतर्क किया गया है तथा वन प्रबंधन सुरक्षा समितियों के माध्यम से ग्रामीणों को निरंतर समझाइश दी जा रही है।
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
वन विभाग द्वारा बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें, विशेषकर सुबह-शाम एवं रात्रि के समय उन्हें किसी बड़े के साथ ही बाहर भेजें। घरों, गलियों, स्कूल परिसरों एवं आम रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने, टॉर्च/हेडलैम्प/मोबाइल फ्लैशलाइट का उपयोग करने तथा बच्चों को 2-3 के समूह में चलते हुए बातचीत करते रहने या गीत गाने की सलाह दी गई है।
रात्रि गश्त अभियान से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़
वनमण्डलाधिकारी   जाधव श्रीकृष्ण के मार्गदर्शन में 16 दिसंबर 2025 को जिले के विभिन्न वन परिक्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्त अभियान संचालित किया गया। भखारा, कुरूद, नगरी, मगरलोड, बोरई, सिहावा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त कर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध कटाई, शिकार अथवा अन्य वन अपराध की पुष्टि नहीं हुई।
नगरी वन परिक्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन अमले द्वारा तत्परता से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
वनमण्डलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति