Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापना में तेजी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से बढ़ा जनविश्वास, आमजन हो रहे हैं प्रेरित*

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में सोलर प्लांट स्थापित कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। कलेक्टर श्री डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के पदाधिकारियों के लिए एक जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से कार्यपालन अभियंता, उरला संभाग श्री प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा कार्यशाला के दौरान पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना की विशेषताएं, लाभ, अनुदान व्यवस्था एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के पश्चात कई जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने निजी निवासों पर सोलर प्लांट स्थापित करने में रुचि व्यक्त की गई, जिससे योजना को लेकर आमजन के बीच सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

योजना के प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करने हेतु उरला संभाग अंतर्गत विगत 11 माह की अवधि में 41 से अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से योजना का लाभ दिलाने के लिए वेंडर एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ नियमित समन्वय बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में श्री नंदलाल देवांगन, महापौर, बीरगांव नगर निगम द्वारा अपने निजी निवास पर पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापित कराया गया है। जनप्रतिनिधि द्वारा की गई यह पहल प्रेरणास्पद सिद्ध हो रही है, जिससे अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक भी योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता एवं सतत जागरूकता प्रयासों के फलस्वरूप विगत दो माह में सोलर प्लांट स्थापित कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही, आम नागरिकों में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता एवं रुचि लगातार बढ़ रही है।

  • Related Posts

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

      भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय अन्नदाता की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    Read more

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे