Ro no D15139/23

सऊदी अरब में गिरने लगी बर्फ, सफेद हुआ रेगिस्तान, पैगंबर की किस बात से जोड़ने लगे लोग?

सऊदी अरब और कतर के कई इलाकों में अचानक बर्फबारी देखने को मिली. ट्रोजेना हाइलैंड्स और तबुक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फ की सफेद परत जम गई है. तबुक के जबल अल-लॉज पर्वत पर हुई भारी बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे चला गया.

सऊदी अरब के बारे में सोचते ही पैगंबर मोहम्मद की धरती, अल्लाह का घर यानी काबा की मस्जिद अल-हरम, तपता रेगिस्तान, दूर तक फैली रेत और तेज धूप की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. लेकिन इस बार उसी रेगिस्तानी इलाके में एक असाधारण नजारा देखने को मिला है. उत्तरी सऊदी अरब के पहाड़ी और शुष्क क्षेत्र सर्दियों की खूबसूरती में ढल गए हैं. ट्रोजेना हाइलैंड्स और तबुक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फ की सफेद परत जम गई है. तबुक के जबल अल-लॉज पर्वत पर हुई भारी बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे चला गया. सऊदी अरब से सामने आई इन बर्फबारी की तस्वीरों ने लोगों को चौंका दिया है, यहां तक कि कई लोग इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी हुई मान रहे हैं.

बारिश के साथ बर्फबारी

अरब न्यूज और खलीज टाइम्स की रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को सऊदी अरब और कतर के कई इलाकों में अचानक बर्फबारी देखने को मिली. खलीज टाइम्स ने बताया कि मध्य पूर्व में सक्रिय कम दबाव प्रणालियों की श्रृंखला के चलते पिछले एक हफ्ते से लगातार भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को हालात और गंभीर होने वाले थे तथा गरज-चमक के साथ तूफ़ान की संभावना जताई गई थी.

खलीज टाइम्स के अनुसार, कतर के व्यापक हिस्सों में पहले ही बर्फ गिर चुकी थी. वहीं सऊदी अरब में, तबूक प्रांत के जबल अल-लॉज (बादाम का पहाड़) पर स्थित ट्रोजेना क्षेत्र में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई. अरब न्यूज के मुताबिक, यह इलाका ट्रेकिंग और स्कीइंग के लिए मशहूर पर्वतीय स्थल है, जिसकी ऊँचाई लगभग 2,600 मीटर है. इसके अलावा, किंगडम के कुछ अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई.

  • Related Posts

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    टूटी शादी से सोशल मीडिया तक, अपनी पार्टी बनाने से लेकर अध्यात्म की राह तक… तेज प्रताप यादव ने हर बड़े झटके के बाद खुद को नए अंदाज में पेश…

    Read more

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्चा हीरो’ बताया है. फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच अचानक हाथापाई…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग