Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनाः शिरडी, शनि सिंघनापुर एवं त्रयम्बकेश्वर के लिए श्रद्धालु रवाना

महापौर   जीवर्धन चौहान ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायगढ़ जिले से 273 यात्रियों सहित तीन जिलों से चयनित हुए श्रद्धालु, यात्रियों को वितरित किए गर्म कपड़े

छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आज वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को तीर्थ स्थल शिरडी, शनि सिंघनापुर एवं त्रयम्बकेश्वर के दर्शन हेतु विशेष रेल यात्रा के माध्यम से रवाना किया गया। नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने आज दोपहर 1 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी तीर्थ यात्रियों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े (कंबल) भी वितरित किए गए। मौके पर सभापति   डिग्रीलाल साहू एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
उप संचालक समाज कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीर्थयात्रा में रायगढ़ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 273 यात्रियों का चयन किया गया। शहरी क्षेत्र में नगर पालिक निगम रायगढ़ से 12, नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर से 07, नगर पालिका परिषद खरसिया से 10, नगर पंचायत पुसौर, घरघोड़ा, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ से 09-09 यात्री शामिल रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से जनपद पंचायत रायगढ़ से 31, खरसिया से 30, पुसौर से 33, घरघोड़ा से 15, तमनार से 27, लैलूंगा से 27 एवं धरमजयगढ़ से 42 तीर्थ यात्री शामिल थे। इसके अतिरिक्त जिला-जशपुर से 391 तथा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 116 श्रद्धालुओं सहित कुल 800 तीर्थ यात्री इस विशेष यात्रा में सम्मिलित हुए। तीर्थयात्रियों की देखरेख हेतु समाज कल्याण विभाग रायगढ़ से नोडल अधिकारी श्री उग्रसेन पटेल, चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री राजेश कुमार साहू, तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक श्री संजय कुमार यादव सहित कुल 20 अनुरक्षक तीनों जिलों से नियुक्त किए गए हैं।

  • Related Posts

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज*   *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज*   *5 संभागों के…

    Read more

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़ ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार के अनूठे रंगों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी