Ro no D15139/23

प्रशासन गांव की ओर” शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन पहुँचा मानपुर

विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी, लाभ लेने ग्रामीणों ने किए आवेदन

शासन की जनहितैषी एवं लोककल्याणकारी मंशा को साकार करने के उद्देश्य से सुशासन सप्ताह–2025 के अंतर्गत जिले में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के दूसरे दिन विकासखंड मानपुर में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष   भोजेश शाह मांडवी ने जनसामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करनी होगी, तभी शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकेगा। उन्होंने कहा कि “प्रशासन गांव की ओर” शासन की एक सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से सभी जिला स्तरीय विभाग आपके द्वार तक पहुँच रहे हैं, लेकिन योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक कदम नागरिकों को भी आगे बढ़ाना होगा। विकसित समाज की कल्पना तब तक संभव नहीं है, जब तक नागरिक आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होंगे।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी विभागों में जनसामान्य से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित हो रही हैं, किंतु जानकारी के अभाव में कई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं की जानकारी देने के साथ मार्गदर्शन प्रदान करते हुए लाभान्वित किया जाए। कार्यक्रम का समापन उद्बोधन अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम द्वारा किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को दूरस्थ क्षेत्रों से जिला अथवा विकासखंड कार्यालयों तक आने की आवश्यकता से मुक्त करना, उनके समय एवं संसाधनों की बचत करना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध कराना है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहज रूप से पहुँच सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य   सुशीला भंडारी, जनपद सदस्य   रेणु टांडिया,  कांता ठाकुर,   रविन्द्र सलामे, जनप्रतिनिधि  दिलीप वर्मा,   मदन साहू,   प्रकाश मिश्रा,   संगीता मिश्रा,   धरमू भुआर्य,   ओमप्रकाश चाण्डक, अपर कलेक्टर   जी.आर. मरकाम, डिप्टी कलेक्टर   डी.आर. ध्रुव, एसडीएम मानपुर  अमित नाथ योगी, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर   मोहम्मद हनीश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

– विभागों ने लगाए स्टॉल, पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित

मानपुर में आयोजित शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, हथकरघा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य पालन विभाग सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित 32 से अधिक आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को ट्राईसायकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए।

– 22 दिसंबर को विकासखंड मोहला में आयोजित होगा शिविर

जिला स्तरीय शिविर की अगली कड़ी में 22 दिसंबर को विकासखंड मोहला में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मैदान, मडिंगपीडिंग भुर्सा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का निराकरण, आवेदन प्राप्त करना तथा आवश्यकतानुसार ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां