Ro no D15139/23

पुतिन के सामने जर्नलिस्ट का प्रपोजल, गर्लफ्रेंड ने भरी हामी, फिर रूसी राष्ट्रपति की आई सलाह, देखें क्या कहा?

23 वर्षीय पत्रकार किरिल बाजानोव ने कैमरे पर मिले अपने मौके का इस्तेमाल अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए किया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लंबी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही यह अप्रत्याशित रोमांटिक पल देखने को मिला.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लंबी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अप्रत्याशित रोमांटिक पल देखने को मिला. पुतिन का साल के अंत में होने वाला सवाल-जवाब सत्र आमतौर पर तीखे विदेश नीति के बयानों, निजी जीवन से जुड़े अजीबोगरीब सुझावों और कभी-कभी काव्यात्मक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार का नजारा कुछ अलग ही रहा. पत्रकार किरिल बाजानोव ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का प्रस्ताव दे दिया, क्योंकि उन्हें पता था कि वह टीवी पर यह कार्यक्रम देख रही हैं. इस युवा पत्रकार ने दुनिया भर में प्रसारित इस कार्यक्रम को शादी के प्रस्ताव में बदल दिया, उसके बाद ही उसने राष्ट्रपति से सवाल पूछा.

23 वर्षीय पत्रकार किरिल बाजानोव ने कैमरे पर मिले अपने मौके का इस्तेमाल अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है. बाजानोव को जैसे ही मौका मिला, सरप्राइज की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, “मेरी गर्लफ्रेंड यह कार्यक्रम देख रही है.” कुछ पल रुकने के बाद उन्होंने पूछा, “ओलेच्का, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? कृपया मुझसे शादी करो… मैं तुम्हें प्रपोज करता हूं.” उनके इस ऑन-एयर प्रस्ताव पर हॉल में मौजूद लोगों ने तालियों और जोरदार जयकारों के साथ प्रतिक्रिया दी.

लाल बो टाई पहने और “I want to get married” (मैं शादी करना चाहता हूं) लिखा प्लेकार्ड थामे बाजानोव दर्शक दीर्घा में बैठे थे. इसी दौरान पुतिन का ध्यान उनकी ओर गया और अंततः उन्हें सवाल पूछने की अनुमति मिल गई. बाजानोव के इस प्रस्ताव के साथ रूस में बढ़ती जीवन-यापन लागत पर सवाल भी जुड़ा था. बताया गया कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड पिछले आठ साल से साथ हैं, लेकिन आर्थिक हालात की वजह से परिवार शुरू करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. उन्होंने पुतिन को भी अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया.

पुतिन ने शादी के न्योते पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन आर्थिक मदद की पेशकश जरूर की. उन्होंने कहा, “किरिल अभी युवा परिवारों की आर्थिक स्थिति के बारे में सवाल कर रहे थे और यह सही भी है. एक पुरुष को परिवार का पालन-पोषण करने वाला होना चाहिए. अब हम टोपी घुमाकर कम से कम शादी के लिए पर्याप्त रकम तो इकट्ठा कर ही सकते हैं.”

गर्लफ्रेंड ने भरी हामी

करीब एक घंटे बाद कार्यक्रम की होस्ट ने एक अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि हमें अभी एक बड़ी खबर मिली है. यहां मौजूद हममें से एक के लिए यह बहुत अहम है. इसके बाद उन्होंने जोड़ा कि TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, किरिल बाजानोव की गर्लफ्रेंड ने उनके शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. ऐसे में यह शादी का प्रस्ताव इस लंबे कार्यक्रम में एक अनोखा पल बन गया. ओलेच्का के प्रस्ताव स्वीकार करने की घोषणा होते ही दर्शकों के बीच फिर से तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. होस्ट ने उनकी ओर मुड़ते हुए पुष्टि की, “वह आपसे शादी करेंगी.” पुतिन ने भी ताली बजाई. इसी मौके पर बाजानोव ने राष्ट्रपति को न्योता देते हुए कहा, “माननीय राष्ट्रपति, हमें बेहद खुशी होगी अगर आप हमारी शादी में आएं.”

  • Related Posts

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    US-Iran Conflict : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से इतिहास में सबसे ज्यादा तेल कंटेनरों को सुरक्षित निकाला है. उनका कहना…

    Read more

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को Google के CEO सुंदर पिचाई के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. व्हाइट…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर