Ro no D15139/23

शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न नैतिक शिक्षा व बाल-केंद्रित शिक्षण पर दिया गया विशेष जोर नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

नई शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत विकासखंड रायगढ़ की प्राथमिक शालाओं में कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी का अध्यापन करने वाले शिक्षकों हेतु नवीन पाठ्यपुस्तकों एवं शिक्षण योजना पर आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 से 20 दिसंबर तक सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी   संजय पटेल एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक   मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड के चार चयनित केंद्रों प्राथमिक शाला ननसिया, माध्यमिक शाला जुर्डा, प्राथमिक शाला कोतरा एवं माध्यमिक शाला उर्दना में सुचारु रूप से संचालित किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट धर्मजयगढ़ से प्रशिक्षित एवं अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया। इनमें   रोहित सिदार,  पहलाद चौहान, श्रीमती शिव कुमारी कंवर,   लता महंत, मीना मैडम सहित अन्य प्रशिक्षक शामिल रहे। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तकों की अवधारणा, आधुनिक अध्यापन विधियाँ, गतिविधि आधारित शिक्षण, सीखने के परिणाम तथा सहायक एवं पूरक सामग्री के प्रभावी उपयोग पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से दर्ज की गई, जिससे पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित हुआ।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस विकासखंड स्त्रोत समन्वयक   मनोज अग्रवाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रारंभिक कक्षाओं में नैतिक शिक्षा, जीवन मूल्य, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों में देश, समाज एवं संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है और इसमें शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के संचालन में सीएसी उर्दना   विकास पटेल, सीएसी कोतरा   विनोद सिंह, सीएसी लोइंग   मनोज गुप्ता सहित सभी केंद्र प्रभारियों, सहयोगी स्टाफ एवं प्रतिभागी शिक्षकों का योगदान रहा। प्रशिक्षण में सम्मिलित शिक्षकों ने इसे नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं बाल-केंद्रित अध्यापन हेतु अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस