Ro no D15139/23

23 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 126 पदों पर होगी भर्ती

निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में 23 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर कैम्प में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से कुल 126 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पेरेनियल टेक्नोलॉजीज प्रा.लि.,बावधन, पुणे (महाराष्ट्र) में डीजी ऑपरेटर एवं सर्विस इंजीनियर के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ में डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, बिजनेस एसोसिएट एवं लाइफ मित्र के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं मे.जैन एसोसिएट एंड इंटरप्राइजेज, रायगढ़ में इलेक्ट्रीशियन एवं वेल्डर के रिक्त पदों के लिए भी चयन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस