Ro no D15139/23

जिला स्तरीय सेसिटाइजेशन कार्यक्रम संपन्न

रेजिंग एंड एक्सीलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय सेसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को जिला पंचायत बीजापुर सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भास्कर फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से किया गया जिसका उद्देश्य जिले में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों  के विकास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत बीजापुर  मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत में भास्कर फाउंडेशन के जोनल हेड श्री अभिषेक सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुई। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में श्री रवि सिंह एवं श्री पंकज मसीह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम सुश्री कल्पना दीप एवं ब्लॉक स्तर के  कर्मचारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रैंप योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास के अवसर,  के लिए वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बाजार तक पहुंच तथा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। सहभागिता संवाद के दौरान प्रतिभागियों ने ऋण प्रक्रिया एवं विपणन से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर अधिकारियों ने समाधान एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सरकारी योजनाओं की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचेगी और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस