Ro no D15139/23

रातभर नाकेबंदी कर खनिज विभाग ने 8 हाईवा किए जब्त

*रायपुर जिले रेत के अवैध परिवहन के मामले में करवाई*

रायपुर 22 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन रायपुर ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश पर खनिज विभाग की टीम ने 21 और 22 दिसंबर की पूरी दरम्यानी रात अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 8 हाईवा जब्त किए हैं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

खनिज विभाग के उप संचालक श्री राजेश माल्वे के निर्देशन तथा सहायक खनि अधिकारी श्री उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।सुपरवाइजर श्री सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने खरोरा, उपरवारा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी और जांच की। कार्रवाई के दौरान 4 हाईवा खरोरा थाना क्षेत्र से, 1 हाईवा उपरवारा थाना क्षेत्र से तथा 3 हाईवा अन्य स्थानों से पकड़े गए।
जांच में पाया गया कि ये सभी हाईवा आरंग, कुरूद और धमतरी क्षेत्र से रेत भरकर अलग-अलग स्थानों की ओर जा रहे थे। इनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस अभियान में श्री जितेंद्र वर्मा, श्री गोलू वर्मा एवं श्री लुकेश वर्मा का भी सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

  • Related Posts

    जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसान भाई मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप खाद का करें उपयोग

    *- नील हरित शैवाल के उपयोग को किसानों के बीच लोकप्रिय बनाने हेतु चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान*   *- नील हरित शैवाल मृदा में नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक*  …

    Read more

    विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन

    L*- 56 यूनिट हुआ रक्तदान* राजनांदगांव 08 मई 2026। विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के ब्लड…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस