Ro no D15139/23

“गवर्नमेंट ऑन व्हील्स” शिविर में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता
319 आवेदनों का मौके पर निराकरण

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “गवर्नमेंट ऑन व्हील्स” के तहत जिले के ग्राम पंचायत अरौद, गिरौद एवं सौंगा में पायलट प्रोजेक्ट एवं “गवर्नमेंट ऑन व्हील्स” अभियान के अंतर्गत शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह का उद्देश्य शासन-प्रशासन को आमजन, विशेषकर ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाना है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए आयोजित इन शिविरों में ग्राम पंचायत अरौद, गिरौद एवं सौंगा सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं और समाधान की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। कुल 493 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 319 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।
प्राप्त आवेदनों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, आधार कार्ड अपडेट एवं बायोमैट्रिक, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), कृषि, खाद्य, श्रम एवं वन विभाग से संबंधित समस्याएँ प्रमुख रहीं। शिविर में आधार कार्ड अपडेट एवं बायोमैट्रिक जैसी आवश्यक सेवाएँ मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
अधिकारियों ने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “गवर्नमेंट ऑन व्हील्स” अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुँच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित की जा रही है। यह पहल पारदर्शी, संवेदनशील एवं उत्तरदायी शासन की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!