Ro no D15139/23

अवैध रेत खनन पर सख्त कार्रवाई: आरंग क्षेत्र में खदान सील, मशीनें व वाहन जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई, जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर निगरानी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा आरंग के अंतर्गत समोदा, कागदेही एवं हरदीडीह रेत खदान क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध रेत खनन की गतिविधियाँ पाए जाने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान समोदा एवं कागदेही रेत खदान से एक मोटर बोट सक्शन मशीन (पनडुब्बी) एवं एक चेन माउंट मशीन जब्त कर खनन कार्य तत्काल बंद करवाया गया। वहीं कागदेही रेत खदान को सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त हरदीडीह क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त पाए गए दो हाइवा वाहनों को भी जब्त कर आरंग थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

खनन कार्य में संलिप्त व्यक्तियों एवं रेत खदान संचालक को नोटिस जारी करते हुए उनके विरुद्ध खान एवं खनिज तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा