Ro no D15139/23

उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था के साथ धान उठाव में लाए तेजी-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

धान खरीदी एवं उठाव को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा

जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच कलेक्टर   तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी की स्थिति, व्यवस्थाओं एवं उठाव की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान खाद्य, सहकारिता, विपणन, मार्कफेड सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने धान उपार्जन केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ ही समय पर भुगतान तथा गुणवत्तायुक्त धान खरीदी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने धान का उठाव, भौतिक सत्यापन, पंजीयन की स्थिति, उड़नदस्ता की कार्यवाही, रकबा समर्पण एवं अवैध धान परिवहन पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने धान उठाव के धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धान खरीदी केंद्र में धान जमाव की स्थिति निर्मित नही होनी चाहिए। उन्होने निर्देशों का सख्ती से पालन करने एवं प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण हेतु नियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने धान खरीदी एवं रकबा समर्पण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एक से दो टोकन के माध्यम से धान विक्रय करने वाले बड़े किसानों की समिति एवं ग्रामवार सूची तैयार कर उन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी किसान अवैध तरीके से धान विक्रय न कर सके। इसके साथ ही जिले के छोटे किसानो की सूचीकरण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर धान विक्रय में सहयोग देने के निर्देश दिए गए, ताकि रकबा समर्पण में तेजी आ सके। इस दौरान उन्होंने अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के मामलों में जारी निर्देशों के अनुसार लगातार कार्रवाई करने तथा प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को धान खरीदी की प्रक्रिया की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत ​नौकरी के पीछे भागने के बजाय खेती को बनाया फायदे का सौदा, 10 एकड़ में एकीकृत जैविक खेती से कमा रहे सालाना 8 लाख रुपये से अधिक

    ​रायपुर,10 जुलाई 2026/ कहावत है कि जहाँ चाह होती है, वहाँ राह अपने आप बन जाती है। इसे सच कर दिखाया है कांकेर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और कभी…

    Read more

    जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हर घर शुद्ध जल सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, होगा सोशल ऑडिट

      रायपुर, 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता और सुचारू संचालन को लेकर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव श्री…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध