Ro no D15139/23

रेल किराये में बढ़ोतरी पर बवाल, कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मांगा इस्तीफा

रेल किराये में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. कांग्रेस ने कहा- रेल मंत्रालय की जवाबदेही खत्म हो गई है और सिर्फ नकली प्रचार किया जा रहा है.

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने रेल किराये में बढ़ोतरी को लेकर हमला जारी रखते हुए कहा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उनके रहते रेलवे की हालत खराब हो गई है.

मोदी सरकार आम जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही : कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, मोदी सरकार आम जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. केंद्रीय बजट से कुछ दिन पहले, एक ही वर्ष में दूसरी बार रेलवे किराया बढ़ाया गया. अलग रेल बजट नहीं होने से जवाबदेही खत्म हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे बीमार हालत में है, क्योंकि मोदी सरकार ठोस काम के बजाय नकली प्रचार में व्यस्त है. खरगे ने कहा कि एनसीआरबी के 2014-23 तक के आंकड़ों के मुताबिक, रेलवे से संबंधित हादसों में 2.18 लाख लोगों की मौत हुई। रेलवे अब सुरक्षित नहीं है, यह जीवन के साथ एक जुआ है.

रेलवे में 3.16 लाख रिक्तियां, लेकिन युवाओं को संविदा में मिल रही नौकरी

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि रेलवे में 3.16 लाख रिक्तियां हैं, लेकिन युवाओं को संविदा पर नौकरी दिए जाने का सिलसिला बढ़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया, मोदी सरकार के तहत, रेलवे को उपेक्षा, उदासीनता और नकली प्रचार की दुखद स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.

215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर देना होगा अधिक किराया

रेल मंत्रालय ने बीते रविवार को घोषणा की थी कि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट में प्रति किलोमीटर एक पैसा और मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर-वातानुकूलित श्रेणी व सभी ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की जाएगी. नयी दरें 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    भारतीय राजनीति में एक पुरानी बहस को फिर तेज कर दिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि मोदी सरकार को बदलने की मांग की जा सकती है या नहीं. बड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम