Ro no D15139/23

राष्ट्रीय किसान दिवस’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर में राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस के अवसर पर आज 23 दिसम्बर 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती को किसान दिवस के रुप में हर वर्ष मनाया जाता है, जो स्वयं किसान थे एवं जिन्होंने किसानों के हित में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया।   शिवराज सिंह चौहान, मान. कृषि मंत्री भारत सरकार द्वारा ऑनलाईन माध्यम से देश के समस्त किसानों को संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. गिरिश चंदेल, माननीय कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस. एस. टुटेजा, निदेशक विस्तार सेवायें, इं.गां.कृ.वि. रायपुर ने की, साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. जी.एल शर्मा, विभागाध्यक्ष, (फल विज्ञान विभाग) उपस्थित रहे। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण पर केविके, रायपुर द्वारा लघु पुस्तिका का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम में आनलाईन रुप से छ.ग. राज्य के 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति ने किसानो को अपने उदबोधन में बताया कि कृषि विकास की निरंतर प्रगति से विकसित भारत की संकल्पना सफल हो पायेगी। इसके लिये भारत सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका सुरक्षित करने के लिए पंचायत स्तर पर निर्णय कर आवश्यकतानुसार विभिन्न कार्य संपन्न हो पायेगी। इसके लिए कार्यो के क्रियान्वयन एवं भुगतान को और अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने हेतु विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लागू किया जा रहा है। इस योजना में कार्य दिवस 100 से बढ़ा कर 125 दिन की रोजगार गांरटी की गई है। योजना में ग्राम विकास के कार्यो को सम्मिलित किया जायेगा जिसमें जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, परियावरण संरक्षण एवं अजिविका हेतु अधोसंरचना निर्माण प्रमुख है। इस नवीन योजना में 60 दिवस का विराम अवधि रखा गया है जो कृषि कार्यो के साथ संयुक्त रहेगा जिससे ग्रामीण स्तर पर कृषि मजदुर की उपलब्धता सुनिश्ति करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, गणमान्य नागरिक एवं छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख