Ro no D15139/23

बस्तर जैसे क्षेत्र में नवाचार की बहुत है संभावना, सफल नवाचार बनेंगे प्रदेश के लिए मिसाल- कमिश्नर डोमन सिंह

जिले के नवाचारों  की कमिश्नर ने की सराहना, घर-घर जावाँ घर बनावाँ और आमचो बस्तर पोर्टल जैसे नवाचार से आम जन को होगा फायदा

  केंद्र सरकार  के निर्देशानुसार 20 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनता की शिकायतों का निवारण और निपटान करना और ग्रामीण स्तर तक सेवा वितरण में सुधार करना है ।नागरिक केंद्रित होने के उद्देश्य से प्रशासन गाँव की ओर नामक अभियान के तहत जिले में सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत  सुशासन सप्ताह के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप कमिश्नर   डोमन सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन-कल्याण और प्रशासनिक नवाचारों के लिए बस्तर जैसे क्षेत्र में बहुत है संभावना, सफल नवाचार प्रदेश के लिए मिसाल बनेंगे। इसलिए  सभी विभाग को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही जनकल्याण के लिए नवाचार करने की पहल कर कलेक्टर को जरूर अवगत कराए । कमिश्नर ने जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि आवास योजना के तहत घर-घर जावाँ घर बनावाँ और प्रशासनिक दृष्टिकोण से बनाएं गए आमचो बस्तर पोर्टल जैसे नवाचार से आम जन को होगा फायदा होगा।
कलेक्टर   हरिस एस ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन में अन्य नवाचारों की प्रगति की भी जानकारी दी। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ   प्रतीक जैन ने  पीपीटी के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए किए प्रयासों की जानकारी दी। बैठक  में पूर्व के प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। कमिश्नर ने जिले में प्लास्टिक से बने रोड के निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाकर आम जनता को जानकारी देने के निर्देश दिए गए, ताकि लोग विकास के इन नए आयामों से परिचित हो सकें।
ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के पीएम आवास योजना में आवास निर्माण की प्रगति देने के लिए प्रशासन द्वारा संचालित घर-घर जावाँ, घर बनावाँ अभियान की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाने में आ रही दिक्कतों का निराकरण करवाकर गति प्रदान करने पर चर्चा की गई। साथ ही इस योजना में लगने वाले आवश्यक सामग्री विक्रयकर्ता बनाने हेतु प्रशासन ने स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया है। इसके लिए समूहों  को ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई। कमिश्नर ने  पंचायत स्तर से समूहों को ईंट बनाने की मशीनें प्रदान करने की सलाह दी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और निर्माण सामग्री दोनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। आजीविका संवर्धन के तहत कलागुड़ी के स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित सामग्री का उपयोग अतिथियों के सम्मान में करने पर जोर  दिया ।
कमिश्नर श्री सिंह को आजीविका सेवा केंद्र, ब्रूडिंग सेंटर की स्थापना,  कोसा धागाकरण, आईएफसी के तहत सब्जी की खेती, फाइल पैड, महिला एवं बाल विकास विभाग के हमर स्वस्थ लाईका, हरिक उदिम , शिक्षा विभाग के नवाचार, आमचो बस्तर पोर्टल के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान जैसे कार्यों की जानकारी दी गई। कमिश्नर ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाए और 12वीं कक्षा के छात्रों की पढ़ाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (टब्) के माध्यम से करवाने की विशेष पहल की जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें