Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने के को में लाएं तेजी – कलेक्टर

गुणवत्तापूर्ण सोलर पैनल लगाने के दिए निर्देश
– कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जनमानस को सोलर पैनल लगाने के लिए करें प्रेरित
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारी, बैंकर्स एवं वेन्डर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जनमानस को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दें तथा उन्हें सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने वेंडर्स को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अनुभव एवं गुणवत्ता के आधार पर कार्य देने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर्स को पंजीकृत उपभोक्ताओं के घर में सोलर पैनल की शीघ्र स्थापना करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्घघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे सोलर पैनल गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत तेजी और गुणवत्ता के साथ कार्य करने वाले वेंडर्स को सम्मानित किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य नहीं करने वाले वेंडर्स के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को वेंडर्स सोलर पैनल के संबंध में अच्छे से जानकारी दें। उपभोक्ता को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कंपनी का अनुभव, सोलर पेनल की कंपनी का नाम, कंपनी रजिस्टर्ड की जानकारी, सोलर की गुणवत्ता, सोलर पैनल लगने के बाद उपभोक्ता को मिलने वाली नि:शुल्क सर्विस के साथ सोलर पैनल मॉडल के संबंध में विस्तार से जानकारी देने कहा।
सीईओ जिला पंचायत   सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत विद्युत विभाग के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन मोड में कार्य करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त   अतुल विश्वकर्मा, लीड बैंक अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी, वेंडर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

    *समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ रहा लोगों का विश्वास*   रायपुर. 4 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बलिराम पटेल को मिला अपना घर

    कच्चे घर की कठिनाइयाँ हुईं खत्म, अब पक्के आशियाने से रोजगार का सपना भी होगा साकार   रायपुर 4 अगस्त 2026 / जीवन में हर व्यक्ति का सपना होता हैं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस