Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बीजापुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 3 पदक जीते, 2 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

बिलासपुर में आयोजित 23वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025 में बीजापुर खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बीजापुर खेल अकादमी के 9 बालिका एवं 3 बालक सहित कुल 12 खिलाड़ियों ने सहभागिता की जिनमें से खिलाड़ियों ने 2 सिल्वर एवं 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 3 पदक अपने नाम किए।
क्रॉस कंट्री रेस में संतोषी भंडारी ने अंडर-16 बालिका वर्ग की 2 किमी दौड़ में सिल्वर मेडल, जबकि पूजा वाचम ने अंडर-18 वर्ग की 4 किमी दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बीजापुर जिले के 2 खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 25 जनवरी 2026 को रांची (झारखंड) में आयोजित होने वाले
  60वीं नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
उल्लेखनीय है कि चयनित एवं पदक विजेता खिलाड़ी बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के एथलेटिक्स प्रशिक्षु हैं जो शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राएं हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर   संबित मिश्रा एवं प्रभारी खेल अधिकारी   नारायण प्रसाद गवेल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच  संदीप कुमार गुप्ता बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार