Ro no D15139/23

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति का अवसर

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने की।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया गया है। इस अवसर पर मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित एवं डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गईं।
उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट 
 ceochhattisgarh.nic.in एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट  Bijapur.gov.in पर भी प्रदर्शित की गई है। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नाम हटाने के लिए दावा-आपत्ति की अवधि 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
श्री मिश्रा ने बताया कि जो युवा मतदाता 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 के माध्यम से घोषणा पत्र सहित आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी योग्य युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में एसआईआर के प्रथम चरण के अंतर्गत 18 दिसम्बर 2025 तक कुल 1 लाख 53 हजार 73 मतदाताओं ने अपने गणना पत्रक जमा किए हैं। इस दौरान 12,511 मतदाता मृत 6,023 मतदाता अपने गांव में अनुपस्थित 15,607 मतदाता स्थायी रूप से मूल स्थान से स्थानांतरित तथा 4,402 मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर पाए गए है।
बैठक में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस