Ro no D15139/23

कलेक्टर संबित मिश्रा ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर   संबित मिश्रा ने आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर   मिश्रा ने निर्देशित किया कि ऐसे डेफ
 (deaf) खाते, जो पिछले 10 वर्षों से संचालित नहीं हैं या बंद पड़े हैं, उनकी पहचान कर उनमें शेष राशि का विधिवत आहरण करते हुए शासन को प्रेषित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एनसीईआर (NCER) डाटा के समयबद्ध अपडेशन को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक प्रविष्टियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं ताकि शासन स्तर पर सटीक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो सके।
बैठक में नियद नेल्लानार क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे सैचुरेशन शिविरों तथा वहां संचालित विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और किसी भी पात्र हितग्राही को वंचित न रखा जाए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं गति दोनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर   मिश्रा ने नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए इनके शत-प्रतिशत सैचुरेशन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन वर्गों को शासन की सभी पात्र योजनाओं से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, फील्ड में सक्रिय रहने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे अपर कलेक्टर   भूपेन्द्र अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर   जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

      वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान धमतरी 01 सितंबर2026// “काम किया, मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार