Ro no D15139/23

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर ग्राम पंचायतों में चल रहे शिविर, आमजन को मिल रहा त्वरित समाधान

जिला प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान
कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान के दिए निर्देश
राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर के तहत जिले में 25 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीण सीधे अपने आवेदन लेकर आ रहे हैं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों का आयोजन सुव्यवस्थित और आमजन के लिए पूरी तरह सुविधाजनक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतों का निवारण करना नहीं है, बल्कि ग्रामीणों तक सरकारी सेवाओं की सुलभता और प्रशासन की तत्परता को भी दिखाना है।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की मजबूत कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि इसे पूरी लगन और तत्परता के साथ संचालित करें ताकि हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का वास्तविक लाभ मिल सके और सुशासन की भावना गांव-गांव तक फैल सके। शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। ग्रामीणों को अब लंबी कतारों में खड़े होने या दूरस्थ कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुँचकर अपने आवेदन जमा करवा रहे हैं और उनका काम तुरंत निपट रहा है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि प्रशासन पर जनता का भरोसा भी बढ़ रहा है। प्रशासन अब हर नागरिक के दरवाजे तक पहुँच रहा है। ग्रामीणों की सहज प्रतिक्रिया, अधिकारियों की सक्रियता और त्वरित समाधान ने इस अभियान को सफल और प्रभावशाली बन रहा है।

  • Related Posts

    प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम घोषित

      धमतरी, 18 जून 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।…

    Read more

    हाइपरटेंशन माह का समापन: बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज

      जी.एन.एम. छात्राओं और डॉक्टरों ने संभाली कमान ​रायपुर,18 जून 2026/उच्च रक्तचाप, जिसे अमूमन लोग एक आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वास्तव में वह एक ‘साइलेंट किलर’ (खामोश…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग