Ro no D15139/23

कुलदीप सिंह सेंगर को बेल मिलने पर भड़के राहुल गांधी, कहा- हम मृत समाज बनते जा रहे

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बीजेपी से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा मंगलवार को निलंबित कर दी. कोर्ट ने कहा कि वह पहले ही 7 साल, पांच महीने जेल में बिता चुका है. कोर्ट के फैसले का जोरदार विरोध हो रहा है. कोर्ट के फैसले पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निराशा व्यक्त की है. उन्होंने कहा- हम मृत समाज बनते जा रहे हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने और जमानत मिलने पर दुख जताया. उन्होंने कोर्ट के फैसले को निराशाजनक और शर्मनाक बताया.

हम सिर्फ मृत अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि मृत समाज भी बनते जा रहे : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा- हम सिर्फ एक मृत अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दुष्कर्म पीड़िता को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हटाए जाने के दावे वाले एक एक्स पोस्ट को रिपोस्ट किया.

क्या एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? क्या उसकी गलती यह है कि वह न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने की हिम्मत कर रही है? उसके अपराधी (पूर्व भाजपा विधायक) को जमानत मिलना बेहद निराशाजनक और शर्मनाक है, खासकर तब, जब पीड़िता को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा हो, और वह डर के साये में जी रही हो.

दुष्कर्मियों को जमानत, और पीड़िताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे सवाल किया दुष्कर्मियों को जमानत, और पीड़िताओं के साथ अपराधियों सा व्यवहार, यह कैसा न्याय है? राहुल गांधी ने दावा किया, हम सिर्फ एक मृत अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ हम एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं. लोकतंत्र में असहमति की आवाज उठाना अधिकार है, और उसे दबाना अपराध. उन्होंने कहा, पीड़िता को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए – न कि बेबसी, भय और अन्याय.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    भारतीय राजनीति में एक पुरानी बहस को फिर तेज कर दिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि मोदी सरकार को बदलने की मांग की जा सकती है या नहीं. बड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम