Ro no D15139/23

दिल्ली-पटना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

स्पाइसजेट को भेजे गए एक ईमेल में दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया. हालांकि सघन जांच के बाद कुछ भी  संदिग्ध नहीं मिला.

दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हवाई अड्डा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. यह धमकी स्पाइसजेट के दिल्ली स्थित आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी. जिसमें सिर्फ इतना लिखा गया था कि दिल्ली से पटना जा रही एक फ्लाइट में बम रखा गया है. हालांकि, मेल में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि बम किस विमान में है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अलर्ट

ईमेल मिलते ही एयरलाइंस ने तत्काल इसकी जानकारी पटना एयरपोर्ट प्रशासन को दी, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को भी अलर्ट किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को एक्टिव कर दिया गया. सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संदिग्ध विमानों और एयरपोर्ट परिसर की सघन जांच की गई.

काफी देर तक चली तलाशी के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    भारतीय राजनीति में एक पुरानी बहस को फिर तेज कर दिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि मोदी सरकार को बदलने की मांग की जा सकती है या नहीं. बड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम