Ro no D15139/23

संगठित अपराध पर प्रहार के लिए केंद्र की तैयारी, राष्ट्रीय डेटाबेस हुआ शुरू

सभी राज्य पुलिस की मिली जानकारी इस डेटाबेस पर होगा और इससे जांच एजेंसियों को कम समय में अपराधियों की पूरी जानकारी मिलने से कार्रवाई करने में सुविधा होगा. इससे राज्य पुलिस के बीच समन्वय बढ़ेगा और संगठित अपराध को रोकने में मदद मिलेगी.

देश में आतंकवाद और संगठित अपराध से लड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. देश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का ‘आर्गेनाइज्ड क्राइम नेटवर्क डेटाबेस’ शुरू किया गया है. इसका मकसद आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बने अपराधिक गिरोहों का खात्मा करना है. शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) की ओर से आयोजित एंटी-टेरर कांफ्रेंस में डेटाबेस को शुरू किया.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संगठित अपराधियों का नेटवर्क कई राज्यों में होता है और कई के आतंकी संगठनों से भी मिलीभगत की खबर आती रही है. अंतरराज्यीय मामला होने के कारण कई बार अपराधियों को बचने का मौका मिल जाता है. मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एनआईए ने ऐसे अपराधियों का विस्तृत विवरण रखने के लिए राज्य पुलिस और नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड के साथ मिलकर यह डेटाबेस तैयार किया है.

गृह मंत्री ने सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों से अनुरोध किया कि वे अपने यहां एक टीम बनाकर जांच और अभियोजन के लिए इस मैनुअल की स्टडी जरूर करायें. उन्होंने कहा कि मल्टी -लेयर सिक्योरिटी मॉडल बनाना और आतंकवाद के खिलाफ रूथलेस अप्रोच के साथ काम करना, यही हमें आने वाले दिनों में सुरक्षित रख सकता है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की सारी एजेंसियां और राज्यों की पुलिस से मिलकर एक ऐसी ‘टीम इंडिया’ बने जो राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षा के लिए प्रभावी तरीके से काम कर सके.

  • Related Posts

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. खासकर जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को…

    Read more

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    Mamata Banerjee: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 26वें चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अब सबको चुनाव तरीखों की घोषणा का इंतजार है. चुनाव आयोग की फुल बेंच…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये