Ro no D15139/23

डिजिटल व्यवस्था से धान विक्रय हुआ सरल, किसान को मिल रहा पूरा लाभ सीमांत किसान ज्ञानेश्वर प्रसाद वैष्णव ने की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना

धान उपार्जन केन्द्रों में लागू की गई पारदर्शी एवं डिजिटल व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में बड़ी सुविधा मिल रही है। इससे धान बेचने की प्रक्रिया सुगम, सरल और आसान हो गई है तथा किसानों को समय, श्रम और धन की बचत हो रही है।
अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडेसा के सीमांत किसान श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है। उनके पास कुल 45.60 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से किसान तुहंर टोकन ऐप का उपयोग कर घर बैठे ही 45.60 क्विंटल धान का पहला टोकन काटा।
वैष्णव ने बताया कि डिजिटल टोकन व्यवस्था के कारण टोकन के लिए बार-बार धान उपार्जन केन्द्र आने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय, श्रम और पैसों की बचत होती है। टोकन कटाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है किसान घर बैठे अपना टोकन काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण किया गया तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सहज एवं व्यवस्थित रही और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने यह भी बताया कि उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पीने के पानी एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को सुविधा मिल रही है। किसान  ज्ञानेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के शासन में प्रदेश में धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, तिलहन एवं सब्जी सहित अन्य फसलों की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने धान खरीदी की पारदर्शी एवं किसान हितैषी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था बहुत ही बेहतर है और इससे किसान खुश हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!