Ro no D15139/23

बेहतर मौसम और सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से खुश किसान – किसन बंजारे ने बेचा 145 क्विंटल धान

कोरबा ब्लॉक के ग्राम करुमौहा निवासी किसान किसन बंजारे के चेहरे पर आज संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र नकटीखार में 145 क्विंटल धान बेचा। लगभग 8 एकड़ भूमि में खेती करने वाले किसन बंजारे ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने 150 क्विंटल धान बेचा था। किसन बंजारे के अनुसार, इस वर्ष समय पर हुई बारिश से उनकी खेती बेहतर रही और जितना धान बोया था, लगभग उतनी ही मात्रा में फसल प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए लगातार राहत और सहयोग दिया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था, पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर खरीदी होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। किसानों को बस टोकन लेकर निर्धारित दिन पहुँचने की आवश्यकता है। केंद्र में बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं। सरकार की सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था और बेहतर मौसम ने किसान किसन बंजारे के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

  • Related Posts

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!