Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत कुल 46 हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का किया गया नि:शुल्क सोनोग्राफी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाता है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क वाली महिलाओं की सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह फोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जा रही है। अभियान के अंतर्गत उन महिलाओं की जांच की जाती है, जिसका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन या उंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हो। प्रसव के 15 दिन पूर्व गर्भवती महिलाओं के घर प्रतिदिन मितानिनों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि अभियान के तहत जिले के हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सहायता से कुल 46 हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया है। जिसमें विधि डायग्नोस्टिक द्वारा 20, सुन्दरा अस्पताल द्वारा 20 एवं राजनांदगांव डायग्नोस्टिक सेन्टर द्वारा 6 हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण

    रायपुर, 17 अप्रैल 2026/ उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को कोरबा स्थित सिविल लाइन थाना परिसर में कोरबा जिले के प्रथम महिला थाना का फीता काटकर विधिवत…

    Read more

    आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

    *अब जनजातीय क्षेत्रों के सभी महिला हितग्राहियों को मिलेगा दुधारू गाय, आय में होगी वृद्धि* *घुमंतू गौ-वंशीय पशुओं के संरक्षण एवं सर्वधन के लिए तेजी के साथ गौधाम निर्माण के…

    Read more

    NATIONAL

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी