Ro no D15139/23

प्राथमिकता से करें धान खरीदी एवं धान उठाव का कार्य–कलेक्टर तुलिका प्रजापति

धान खरीदी व्यवस्था की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा, समय–सीमा कार्य करने के दिए निर्देश

कलेक्टर   तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपार्जन केंद्रवार धान खरीदी, उठाव, रकबा समर्पण, यूएफआर एवं अन्य प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी एवं एंट्री का कार्य प्राथमिकता से करें साथ ही धान उठाव के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने उपार्जन केंद्रवार धान खरीदी की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से पारदर्शी एवं सुचारू ढंग से धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि खरीदे गए धान का समय पर उठाव कराया जाए, जिससे उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भंडारण की समस्या न हो।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने पेंडिंग यूएफआर को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर यूएफआर की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। इसके साथ ही गेट पास एंट्री शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी एवं उठाव की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनी रहे। उन्होंने रकबा समर्पण की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों से ही धान खरीदी हो, इसके लिए रकबा समर्पण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कृषि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोचियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे मामलों की सतत निगरानी रखी जाए। इसके अलावा एक टोकन अथवा दो टोकन वाले किसानों से धान विक्रय पश्चात नियमानुसार रकबा समर्पण करवाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि धान खरीदी में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य, कृषि, सहकारिता, विपणन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र…

    Read more

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

      टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती रायपुर, 26 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार