Ro no D15139/23

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अनिवार्य रूप से बनवाएं आयुष्मान वय वंदन कार्ड

कलेक्टर  तुलिका प्रजापति ने की विशेष अपील

जिले के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से कलेक्टर  लिका प्रजापति ने आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की अपील की है। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र वरिष्ठ नागरिक को प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने बताया कि इस योजना का लाभ बीपीएल एवं एपीएल दोनों श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान रूप से लागू है। योजना की विशेषता यह है कि यदि किसी परिवार में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के एक से अधिक सदस्य हैं, तो प्रत्येक पात्र सदस्य को अलग-अलग 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ शासकीय एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में लिया जा सकता है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिक अपना कार्ड नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन अथवा चॉइस सेंटर के माध्यम से बनवा सकते हैं।
जिले में इस योजना के अंतर्गत कुल 7954 वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 5710 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस प्रकार जिले में 72 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हो चुकी है। शेष हितग्राहियों से कलेक्टर   प्रजापति ने विशेष रूप से आगे आकर शीघ्र कार्ड बनवाने की अपील की है। कलेक्टर ने जिले के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से आग्रह किया है कि वे इस योजना की जानकारी अन्य बुजुर्गों तक भी पहुचाएं, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    गोकुलपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में नए शिक्षा सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    धमतरी, 19 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के गोकुलपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू…

    Read more

    करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई

    *देवखोल और भालूमाड़ा में खनन क्षेत्र चिन्हित, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश* *अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों में मचा हड़कंप* *रायपुर 19 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति