Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से मुंगेली जिले में हर घर नल-जल का सपना हो रहा साकार

*674 ग्रामों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की दिशा में तेज प्रगति*

*1.48 लाख से अधिक परिवारों को मिला नल कनेक्शन*

रायपुर, 30 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य “हर घर नल से शुद्ध जल” उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत मुंगेली जिले के सभी 674 ग्रामों में घर-घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले के 01 लाख 48 हजार 875 परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। योजना के अंतर्गत जिले के 236 ग्रामों को “हर घर जल” ग्राम घोषित कर संबंधित ग्राम पंचायतों को योजना का हस्तांतरण किया जा चुका है। शेष ग्रामों में भी कार्य पूर्ण कर शीघ्र ही “हर घर जल” घोषित करने की प्रक्रिया प्रगतिरत है। विकासखंड मुंगेली अंतर्गत 126 ग्राम पंचायतों के 263 ग्रामों हेतु योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 100 ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 94 ग्रामों में हर घर जल कार्य पूर्ण कर योजना का संचालन ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 215 उच्च स्तरीय जलागार स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 141 का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
समाचार पत्र में उल्लेखित ग्रामों की स्थिति के अनुसार ग्राम सेतगंगा राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के कारण प्रभावित है, जहां पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा किया जा रहा है। ग्राम विचापुर और शुक्लामाठा में टेस्टिंग कार्य प्रारंभ कर आंशिक रूप से जल प्रदाय शुरू किया गया है। ग्राम नागपहरी एवं मुढ़ापार में योजना पूर्ण कर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई है। ग्राम बिजातराई में कार्य प्रगतिरत है, जबकि ग्राम तरकपुर में टेस्टिंग एवं आवश्यक सुधार कार्य जारी है। ग्राम कंचनपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा सोलर पैनल चोरी किए जाने से जल प्रदाय बाधित हुआ है, जिसकी भरपाई की कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन के योजनाओं के सुचारु संचालन हेतु जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में विभागीय अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कलेक्टर द्वारा फील्ड स्टाफ को भी सतत निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री अस्पताल रूपांतरण कोष से रामानुजगंज अस्पताल को बड़ी सौगात

    *100 बिस्तरीय अस्पताल के उन्नयन के लिए 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति*   *ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ब्लड स्टोरेज यूनिट की मिलेगी सुविधा*   रायपुर, 10 जून 2026…

    Read more

    सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी

    कमलेश साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क   रोज सुबह उठते ही घर में नल से साफ पानी आते देखने की खुशी क्या होती है, इसे कमली से पूछिए। उप मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू