Ro no D15139/23

धान उपार्जन केंद्रों की सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को राहत

*किसान राजेंद्र प्रसाद ने धान खरीदी प्रक्रिया की सराहना की*

रायपुर, 30 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)  प्रदेश में धान उपार्जन कार्य पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान-हितैषी ढंग से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की सतत निगरानी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिल रही है और खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल एवं समयबद्ध हो गई है।

सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर के किसान श्री राजेंद्र प्रसाद ने धान उपार्जन केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी हुई है और उनके पास कुल 148 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने धान उपार्जन समिति के माध्यम से पहले चरण में 50 क्विंटल धान का टोकन कटवाया, जिसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

किसान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उपार्जन केंद्र पहुंचते ही गेट पास की प्रक्रिया पूर्ण की गई, नमी परीक्षण किया गया और तत्पश्चात तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। धान विक्रय की संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी और सुव्यवस्थित रही। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, जिससे प्रतीक्षा अवधि में भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, तिलहन, सब्जी सहित अन्य फसलों की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है।

किसान राजेंद्र प्रसाद ने वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिसके कारण धान विक्रय प्रक्रिया पूरी तरह सुगम हो गई है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!