Ro no D15139/23

जिले के दूरस्थ आदिवासी अंचलों तक स्वास्थ्य की नई राह पीएम-जनमन के तहत बगीचा को मिली मोबाइल मेडिकल यूनिट

मुख्यमंत्री साय की पहल से जिले के सुदूर गांवों तक पहुंचेगी नियमित चिकित्सकीय सेवा

  प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान “पीएम-जनमन” के अंतर्गत जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा को एक अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन प्राप्त हुआ है। यह वाहन मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा नवा रायपुर में प्रदेशभर के लिए रवाना की गई 57 मोबाइल मेडिकल यूनिटों के काफिले का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य दूरस्थ एवं घने वनांचलों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रहने वाले परिवारों को अब इलाज और जांच के लिए दूर अस्पतालों तक भटकना नहीं पड़ेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिटें अब सीधे गांवों और बसाहटों तक पहुँचकर सेवाएं देंगी। इस योजना के तहत प्रदेश के 18 जिलों के 2100 से अधिक गांवों व बसाहटों तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाई जाएंगी, जिससे दो लाख से अधिक पीवीटीजी आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। जशपुर जिले के बगीचा जैसे दूरस्थ विकास खंडों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।
बगीचा को प्राप्त एमएमयू वाहन में डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट एवं स्थानीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। इस मोबाइल यूनिट में 25 प्रकार की जांच सुविधाएं एवं 106 प्रकार की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा गंभीर मरीजों को आवश्यकता अनुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाएगा। इससे टीबी, मलेरिया, एनीमिया, कुपोषण जैसी बीमारियों की समय पर पहचान एवं रोकथाम में मदद मिलेगी। यह योजना आदिवासी समुदायों की सर्वांगीण भागीदारी और स्वास्थ्य सुरक्षा का ठोस आधार बनेगी। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में इस एमएमयू वाहन के शुरू होने से अब सुदूर वनांचलों में रहने वाले परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा और इलाज सीधे उनके द्वार तक पहुँचेगा।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम