Ro no D15139/23

फसल, मकान और जनहानि को न्यूनतम करने प्रभावी नियंत्रण के लिए निर्देश स्कूलों में पोस्टर के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा जागरूकता के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली मानव – हाथी द्वंद रोकने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक

जिले में जंगली हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मानव – हाथी द्वंद को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में हाथी प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों, रिहायशी इलाकों से हाथियों को दूर रखने तथा मानव-हाथी संघर्ष से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्देशित किया गया कि हाथियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए समय रहते अलर्ट जारी किए जाएं तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। हाथियों से होने वाली फसलों, मकानों एवं जनहानि की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए प्रभावी प्रबंधन रणनीति अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने आम नागरिकों की जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए निर्देश दिए कि हाथी प्रभावित ग्रामों एवं स्कूलों में पोस्टर, बैनर एवं अन्य माध्यमों से सतर्कता संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाए, ताकि विशेष रूप से बच्चे और ग्रामीण सुरक्षित व्यवहार अपना सकें और हाथियों के विचरण के समय आवश्यक सावधानियां बरतें।
विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लो हैंगिंग तारों एवं जोखिमयुक्त विद्युत संरचनाओं का सर्वे कर शीघ्र सुधारात्मक कार्य किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। साथ ही कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएफओ  निशांत कुमार, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  तन्मय खन्ना सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग