Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सतेंद्र साहू का बिजली बिल हुआ न के बराबर, मिली सब्सिडी का लाभ

रायपुर, 22 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती एवं हरित ऊर्जा से जोड़ते हुए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है। योजना के माध्यम से आम उपभोक्ता अब केवल बिजली उपभोगकर्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन रहे हैं।

योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम बेन्द्रिडीह निवासी श्री सतेंद्र साहू हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया है। सोलर पैनल लगने के महज एक माह के भीतर ही उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया। पूर्व में जहां अधिक बिजली खपत के कारण उन्हें प्रतिमाह औसतन 1500 रुपये तक का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, वहीं अब सौर ऊर्जा के उपयोग से उन्हें बड़ी राहत मिली है। दिसंबर माह में उनका बिजली बिल मात्र 20 रुपये आया।

श्री सतेंद्र साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसका लाभ लेने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप पैनल की स्थापना आम नागरिकों के लिए सरल और किफायती हो गई है। सब्सिडी मिलने से प्रारंभिक लागत में उल्लेखनीय कमी आई, जिससे उनका निर्णय और भी आसान हो गया।

उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल बिजली खर्च में बचत हो रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    नायकों को मिलेगा सम्मान: पद्म पुरस्कार 2027 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू

      अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री) के लिए…

    Read more

    बालको संयंत्र में केमिकल स्पिलेज से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

      कोरबा, 29 अप्रैल 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आज बालको संयंत्र में रासायनिक रिसाव (केमिकल स्पिलेज) की संभावित आपदा से निपटने के उद्देश्य से व्यापक मॉक ड्रिल का सफल…

    Read more

    NATIONAL

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील