Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जतरा मेला परिसर में पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल टीम,फायर ब्रिगेड टीम और खोया पाया केन्द्र की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

रात 9 बजे के बाद किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर, डीजे नहीं बजेंगे
उल्लंघन करने पर कोलाहल अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
जतरा मेला के आयोजन समिति, पुलिस, राजस्व और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक संपन्न

  कलेक्टर  रोहित व्यास ने बुधवार को जतरा मेला आयोजन के संबंध में आयोजन समिति, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग, और नगर पालिका के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।
कलेक्टर ने आयोजन समिति को शासन के नियमों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। जतरा मेला आगामी 26 जनवरी से चालू होकर एक माह तक चलेगा। कलेक्टर ने मेला स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही नगर सेना के अधिकारी को फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आगामी फरवरी माह से बच्चों का बोर्ड परीक्षा होनी वाली इसको ध्यान में रखते हुए रात 9 बजे के बाद किसी भी प्रकार लाउडस्पीकर, डीजे, संगीत के कार्यक्रम नहीं आयोजित होंगे उन्होंने कहा की नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति देते समय अच्छे से चेक करने के निर्देश दिए हैं। मेला परिसर की नगर पालिका अधिकारी को नियमित साफ सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कहा है।
मेला परिसर में खोया पाया केंद्र और पुलिस सहायता केंद्र की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  अरविन्द भगत सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका के अधिकारी और मेला आयोजन समिति के लोग उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि मेला परिसर के आस पास कोई बड़ा वाहन प्रवेश नहीं करेगा इसका का भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। चार पहिया वाहन और टू व्हीलर के लिए अलग अलग पार्किंग की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मेला परिसर में सी सी टीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…