Ro no D15139/23

कुरूद में MSME–CDP योजना अंतर्गत राइस मिल क्लस्टर (CFC) गठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कलेक्टर के निर्देशानुसार दिनांक 21 जनवरी 2026 को कुरूद में राइस मिल उद्योग के समग्र एवं सतत विकास को गति देने के उद्देश्य से MSME–Cluster Development Programme (CDP) योजना अंतर्गत राइस मिल क्लस्टर के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) गठन संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कुरूद    श्री नभ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कुरूद राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के प्रमुख राइस मिलर्स ने सहभागिता की।
बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी के प्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर द्वारा MSME–CDP योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने योजना के उद्देश्यों, क्लस्टर आधारित विकास की अवधारणा, उपलब्ध शासकीय वित्तीय सहायता, तकनीकी उन्नयन, लागत में कमी, उत्पादन गुणवत्ता में सुधार तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने जैसे लाभों पर प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया गया कि क्लस्टर मॉडल के माध्यम से छोटे एवं मध्यम उद्योगों को साझा अधोसंरचना सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।
बैठक के दौरान राइस मिलर्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता को ध्यान में रखते हुए Effluent Treatment Plant (ETP) एवं सोलर एनर्जी जैसी साझा सुविधाओं के विकास हेतु Special Purpose Vehicle (SPV) के माध्यम से CFC गठन पर सहमति व्यक्त की गई। मिलर्स ने योजना के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए क्लस्टर गठन में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी, श्री  नभ सिंह ने कहा कि MSME–CDP योजना के माध्यम से राइस मिल उद्योग को आधुनिक तकनीक, पर्यावरण अनुकूल ढांचे एवं बेहतर बाजार अवसर प्राप्त होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में कुरूद राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हितेन्द्र केला सहित क्षेत्र के समस्त प्रमुख राइस मिलर्स उपस्थित रहे। बैठक को राइस मिल उद्योग के संगठित एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग