Ro no D15139/23

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर आज बैद्यनाथधाम में होगा बाबा का तिलकोत्सव

Basant Panchami 2026: द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथधाम में बसंत पंचमी के मौके पर आज शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को बाबा का पारंपरिक तिलक किया जाएगा. यह तिलकोत्सव पूरी धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मिथिला क्षेत्र से हजारों तिलकहरुए बाबाधाम पहुंच चुके हैं और बाबा की पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं.

सुबह से शुरू होंगी विशेष पूजा

बसंत पंचमी के दिन अहले सुबह मंदिर के पट खुलते ही सबसे पहले कांचा जल से बाबा की पूजा होगी. इसके बाद सरदारी पूजा की जाएगी और फिर भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में मिथिला से आए श्रद्धालु बाबा पर जल चढ़ाएंगे.

शाम को होगी श्रृंगार और तिलक पूजा

दिनभर जलार्पण के बाद शाम को फिर से मंदिर के पट खोले जाएंगे. सबसे पहले शिवलिंग को साफ किया जाएगा. इसके बाद बाबा को फूलेल अर्पित की जाएगी. फिर कुछ समय के लिए पूजा रोककर लक्ष्मीनारायण मंदिर में तिलक पूजा होगी. यहां विशेष पूजा और आरती के बाद बाबा को गुलाल अर्पित किया जाएगा. इसके बाद गर्भगृह में बाबा को चंदन और गुलाल चढ़ाकर तिलक पूजा पूरी की जाएगी. यह परंपरा फाल्गुन पूर्णिमा तक चलती रहेगी.

भैरव पूजा के साथ शुरू होगी मिथिला की होली

के दिन भैरव बाबा की पूजा के साथ मिथिलांचल में होली की शुरुआत भी हो जाएगी. भैरव बाबा को गुलाल और लड्डू चढ़ाए जाएंगे. ढोल-करताल और फाग गीतों के साथ होली की परंपरा निभाई जाएगी. बाबा और भैरव पर चढ़ा गुलाल श्रद्धालु अपने साथ घर ले जाएंगे.

प्रशासन ने की कड़ी व्यवस्था

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पंडित शिवराम झा चौक तक बैरिकेडिंग की गई है. शीघ्र दर्शन के लिए अलग व्यवस्था की गई है. इस दिन शीघ्र दर्शन कूपन की कीमत 600 रुपये रखी गई है.

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार