Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनसंपर्क विभाग के चार कर्मचारियों को किया सम्मानित सौंपे गए दायित्वों को कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए मिला सम्मान

जनसंपर्क अधिकारी  नूतन सिदार ने दी बधाई और शुभकामनाएं

  77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनसंपर्क विभाग जशपुर के चार कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में सहायक ग्रेड-02  विनोद यादव को समाचार संकलन एवं प्रेषण, पेपर कटिंग, विभागीय जानकारियों का समय पर प्रेषण, कार्यालयीन कार्यों के कुशल निष्पादन तथा विभागीय फोटो प्रदर्शनी सहित अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता से पालन करने हेतु सम्मानित किया गया।
          इसी तरह जिला समन्वयक सोशल मीडिया   दीपक पटेल को जिले में संचालित शासन की योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के कार्यक्रमों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी प्रचार-प्रसार करने में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर  हेमंत प्रसाद अगरिया  को समाचार प्रेषण, पेपर कटिंग, ई-क्लिपिंग तथा अन्य कार्यालयीन कार्यों को समयबद्ध, निष्ठापूर्वक एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करने के लिए सम्मानित किया गया और वाहन चालक श्री अशोक तिर्की को समय पर अधिकारियों को कार्यालय लाने-ले जाने, विभागीय फोटो प्रदर्शनी कार्यों में सहयोग तथा अधिकारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया।
     इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी  नूतन सिदार ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का गृह जिला होने के कारण जशपुर में कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, जिसे सभी कर्मचारियों ने सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सिद्ध किया है। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!